
अफरोज खान
रायपुर।पश्चिम बंगाल के वीरभूम इलाके के कोयला खदान में अचानक हुवे बड़े विस्फोट/ धमाके से सात मजदूरों की मौत होने की तथा कई लोगों के घायल होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल के वीर भूमि इलाके के कोयला खदान में आज कार्य के दौरान बड़ा धमाका हो गया। जिसकी जद मे आने से कोयला खदान के सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विस्फोट की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खदान प्रबंधन और पुलिस राहत बचाव के कार्य मे लग गईं है।



