खेलकूदसुरजपुर

आदर्श कप का फायनल मैच सिवारीपारा टीम ने जीत कर विजेता कप अपने नाम किया

 

भटगांव।नगर पंचायत भटगांव के वार्ड क्रमांक एक आदर्श नगर सिवारी पारा में आयोजित आदर्श कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फायनल मैच और समापन 15 फरवरी को हुआ इस फुटबॉल टूर्नामेंट में क्षेत्र की एक दर्जन से ज्यादा टीमों ने भाग लिया था।जिसके मुख्य अतिथि एस.ई.सी.एल भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक व्ही सी सेठी थे विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत भटगांव के एल्डरमैन अफरोज खान,पार्षद सुखदेव राजवाड़े,परमेश्वरी राजवाड़े, ओमप्रकाश गुप्ता,गुड्डी बाई,मनीषा सिंह,जनपद सदस्य भैयाथान अनुज राजवाड़े,जिला कांग्रेस महामंत्री संजय सिंह मंत्री प्रतिनिधि रविंद्र सिंह, शिव कुमार गुप्ता थे।  समापन का फायनल मैच से पहले एक महिला प्रदर्शनी मैच का भी आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र की लड़कियों ने बेहतरीन फुटबॉल खेल का प्रदर्शन किया और खूब तालियां बटोरी। समापन मैच कपसरा एवं सिवारीपारा A के बीच खेला गया जिसमें सिवारी पारा A की टीम एक गोल से मैच जीता। विजेता टीम सिवारीपरा को प्रथम पुरस्कार सत्रह हज़ार नगद एवम विजेता कप एवं दूसरा पुरस्कार तेरह हज़ार नगद एवं चमचमाती ट्रॉफी से नवाजा गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्याम राजवाड़े उपाध्यक्ष रामसाय राजवाड़े सचिव अंबिका राजवाड़े सहसचिव विनोद पैकरा,कोषाध्यक्ष तुलेश्वर अनुरागी,मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, धनसाय,देवलाल,राजेश पैकरा ,गोपाल पैकरा,राजू अनुरागी दीपक प्रजापति,रवि पैकरा,देवलाल यादव संतलाल यादव नवल पैकरा,फुलेश्वर पैकरा का योगदान रहा।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button