सुरजपुरराज्यसरगुजा

कांग्रेस ने अपने हर वादे को पूरा किया, इसलिए निकाल रही भरोसा यात्रा।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़कर देश को आजाद कराया।

सुरजपुर । भटगांव एवम प्रेमनगर विधानसभा की सीमा पर स्थित बिश्रामपुर के बस स्टैंड से गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने भरोसा यात्रा शुरू की तथा सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व प्रेम नगर विधायक खेलसाय सिंह संसदीय सचिव व भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने हरी झंडी दिखाकर भरोसे की यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी व महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक व सविप्रा अध्यक्ष खेल साय सिंह कार्यक्रम अध्यक्ष भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, विशिष्ट अतिथि अजजा आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य सुभाष गोयल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े, कांग्रेस जिला प्रभारी राजेश सिंह,जिपं उपाध्यक्ष नरेश राजवाडे,उर्दू अकादमी के सदस्य इस्माइल खान,जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह, रणविजय सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जन समूह को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2018 के चुनाव में जो वादा जनता से किया था उसमें से 2-3 वादों को छोड़कर अन्य सभी वादे पूरे किए हैं। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी लड़ाई लड़ करके अंग्रेजों से भारत को मुक्त कराया तथा देश का नव निर्माण किया। भाजपा ने अपने पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल में लोगों के साथ केवल झूठ बोलकर धोखा देने का ही कार्य किया था।कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ,यूवाओं, कर्मचारीयों,गरीबों,मजदूरों,किसानों को मजबूत बनाने की दिशा में बेहतर कार्य किया है। यही वजह है कि आपने 2018 के चुनाव में जो भरोसा करके हमें जिम्मेदारी सौंपी थी उसे पूरा करने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा सार्थक प्रयास किया गया जिसका सार्थक परिणाम आज आप सब के सामने है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मदन जयसवाल,अनुपम फिलिप्स युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव नगर पंचायत विश्रामपुर अध्यक्ष आशीष यादव भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अफरोज खान, कांग्रेस नेता जफर हैदर,चंदन सिंह, बलराम शर्मा,धनवीर सिंह खेड़ा,वाहिद हुसैन,महताब आलम, तपन मैती,मनोज साहू, प्रदीप गुप्ता सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महिला और पुरुष उपस्थित थे। बारिश के बावजूद काफी संख्या में लोग कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने भरोसा यात्रा को प्रेमनगर व भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

झमाझम बारिश में कार्यकर्ताओं संग चले भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े 

कांग्रेस के भरोसा यात्रा के समय झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान ही हरी झंडी दिखा कर अतिथियों ने भरोसा यात्रा को रवाना किया। भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े कांग्रेस के उत्साही कार्यकर्ताओं के साथ झमाझम बारिश में पदयात्रा पर निकल पड़े। जिससे बारिश को बाधक मान कर संकोच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दुगना हो गया तथा भारी बरसात में कांग्रेस के कार्यकर्ता भरोसा यात्रा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहें। बारिश की वजह से लगभग कांग्रेस कार्यकर्ता भींग गए पर उनके उत्साह में कमी नहीं आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button