
सूरजपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि शरद चंद्र द्विवेदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया व उनके नेतृत्व मे सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। उन्होंने अधिकारी कर्मचारी व ग्राम वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया। जहां प्रमुख रूप से डॉ मीना राजवाड़े, डॉ संतोष सिंह, अभिषेक सिंह, तनवीर खान, अर्चना मेहता, प्रियंका वर्मा, अमित सोनी, श्याम राजवाड़े, राजा खान, अनीता, संध्या, जयन्ती, प्रणति विश्वास, मोहित नेताम,शांति गुप्ता , कृपा शंकर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसी तरह आदिम जाति सहकारी समिति में भोला सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जलवायु परिवर्तन विभाग में अध्यक्ष लखदेव सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। यहाँ प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष शरद चंद द्विवेदी,अनंत सरकार, अशोक गुप्ता, आशीष साहू, प्रीतम भगत ,अनुराग द्विवेदी,विजय सोनी, बंठू प्रजापति, परमेश्वर सिंह, दलीप सिंह,देवधारी सिंह , मूलधर सिंह,रामचरण सिंह, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।



