Businessदेश विदेशव्यापार

जल्द ही कोयले के दाम में की जा सकती है बढ़ोतरी_प्रमोद अग्रवाल

कोल इंडिया के चेयरमैन ने कहा, जल्द ही कोयले के दाम में की जा सकती है बढ़ोतरी।
प्रमोद अग्रवाल ने कहा, ‘‘दाम नहीं बढ़ाने पर बहुत सारी समस्याएं पैदा हो जाएंगी. इस बारे में हितधारकों के साथ बात चल रही है और यह कदम जल्द ही उठाया जाएगा।

नई दिल्ली (एजेन्सी)।सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) यानी सीआईएल (CIL) के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि कोयले के दाम (Coal Price) जल्द ही बढ़ाए जा सकते हैं. इसको लेकर फिलहाल हितधारकों के साथ बातचीत चल रही है. सीआईएल चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने भरोसा जताया कि कंपनी 2025-26 तक एक अरब टन के कोयले के उत्पादन (Coal Production) का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘सारी परिस्थितियां कोयले के दाम बढ़ाने के पक्ष में हैं. बीते पांच वर्ष में कोयले के दाम नहीं बढ़े हैं.
इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस वर्ष वेतन को लेकर भी बातचीत चल रही है. जिसका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ेगा. इसका असर खासकर उन कुछ सब्सिडियरी पर होगा जहां मानव संसाधन की कीमत बहुत अधिक है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button