ब्रेकिंग न्यूज़।। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुवे अपने पद से इस्तीफा दिया।
आजाद भारत के ये पहले उपराष्ट्रपति है, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, और इसकी वजह स्वास्थ्य संबंधी कारणों को बताया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा और कहा कि डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने यह फैसला लिया है। उनका कार्यकाल पूरा होने में अभी दो साल बाकी थे। जगदीप धनखड़ ने अपने पत्र में राष्ट्रपति और पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संसद सदस्यों से मिले समर्थन और स्नेह को वह हमेशा याद रखेंगे.।

इस्तीफे की मुख्य बातें
-स्वास्थ्य कारण — उप राष्ट्रपति आदरणीय जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है।
-राष्ट्रपति को पत्र उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा और आभार व्यक्त किया।
कार्यकाल – जगदीप धनखड़ का कार्यकाल पूरा होने में अभी दो साल बाकी थे।



