Uncategorizedक्राइमदेश विदेशराज्यसरगुजासुरजपुर

मंडल अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमला को लेकर भाजयुमो ने जताया विरोध, एनएच पर गृहमंत्री का फूंका पुतला

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही में अंबिकापुर बनारस मुख्य मार्ग पर जरही मंडल के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देर दोपहर रेत माफियाओं व सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर प्रदेश के गृहमंत्री का पुतला फूंका।

भाजयुमो ने एनएच पर गृहमंत्री फूंका पुतला फूंका

विदित हो कि नगर पंचायत जरही मंडल के भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा आज अंबिकापुर बनारस मार्ग पर रेत माफियाओं व सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। ज्ञात हो कि मंगलवार को भाजपा के द्वारा किसान मोर्चा के वैनर तले किसान आक्रोश रैली का आयोजन भटगांव में किया गया था। जिसमें जिले भर से भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भैयाथान के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह अपने घर भैयाथान वापस जा रहे थे। जिनपर बीच रास्ते में रेत माफियाओं के साथ इनकी झड़प हो गई। जिसमें अमन प्रताप सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें आनन फानन में इलाज हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज जारी है। उसी जानलेवा हमला के विरोध में पूरे जिले में भाजयुमो द्वारा प्रदर्शन किया। उसी तारतम्य में नगर पंचायत जरही में भी भाजयुमो जरही मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा रेत माफियाओं और सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर गृहमंत्री का पुतला फूंका गया। साथ ही भाजयुमो मण्डल महामंत्री प्रवीण सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। वही दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की भी मांग की गई। वही भाजयुमो के हिमांशु सिंह ने बताया कि रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं। वे किसी पर भी जानलेवा हमला करने से पहले थोड़ा भी सोच नही पा रहे है। साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रेत माफियाओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग एवं दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस दौरान अशोक गुप्ता, दशरथ सिंह, राकेश शुक्ला, कृपाशंकर प्रजापति, शरद चन्द्र द्विवेदी, विकेश जायसवाल, अंकित सिंह, राकेश सिंह, ओपी सिंह, सूरज सहित भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे।

Devendra Kumar Singh

Editor In Chief Surguja Mobile No 9131424275

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button