रायपुर। पद का दुरुपयोग करने का आरोप व वित्तीय अनियमितता का आरोप लगने पर शासन द्वारा किए जांच में दोषी पाए जाने पर जशपुर नगर पालिका परिषद की चर्चित मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो को जशपुर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।नगर पालिका परिषद का कार्य सुचारू रूप से संचालन करने हेतु जशपुर कलेक्टर में नायब तहसीलदार सुशील कुमार सेन को जशपुर नगर पालिका परिषद का प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नियुक्त किया है। देखिए जशपुर कलेक्टर द्वारा जारी निलंबन का पत्र।



