राज्य

कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन : कांग्रेस ने अब शराब नहीं पीने वालों को ही सदस्य बनाने समेत 5 नियम बदलेंगे…प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए एक किमी गुलाब बिछाया

कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन : कांग्रेस ने अब शराब नहीं पीने वालों को ही सदस्य बनाने समेत 5 नियम बदलेंगे…प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए एक किमी गुलाब बिछाया

रायपुर।कांग्रेस के 85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को दूसरा दिन है। सोनिया गाँधी और राहुल गांधी के बाद आज सुबह प्रियंका गांधी वाड्रा भी रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। प्रियंका के लिए एक किमी गुलाब की पंखुड़ियां बिछाईं।

बता दें… तीन दिन चलने वाले अधिवेशन को आज मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी संबोधित करेंगे। राहुल गाँधी आखिरी दिन यानी रविवार को संबोधित करेंगे। उधर, खबर है कि पार्टी इस अधिवेशन में अपने संविधान को बदल सकती है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इनमें ये 5 नियम अहम हैं।

 

85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन : कांग्रेस ने अब शराब नहीं पीने वालों को ही सदस्य बनाने समेत 5 नियम बदलेंगे…प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए एक किमी गुलाब बिछाया

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सीडब्लूसी के आजीवन सदस्य होंगे।

अब शराब नहीं पीने और सिर्फ खादी पहनने वालों को सदस्य बनाने का नियम भी बदलेगा।

कांग्रेस संविधान संशोधन कमेटी 16 संविधान और 32 नियमों में बदलाव का प्रस्ताव देगी।

लोकसभा-विधानसभा चुनाव में आधी सीटों पर 50 साल से कम उम्र वालों को टिकट मिलेगी।

कांग्रेस संगठन में मतदान केंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सोशल ऑडिट होगा।

देशभर में आरक्षित लोकसभा सीटों पर चुनाव से पहले नई और युवा लीडरशिप तैयार की जाएगी।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button