सरगुजाक्राइमव्यापारसुरजपुर

सड़क पर छलका डीजल, लूटने की मची होड़!

टैंकर पलटा,डीजल लूटने लगी भीड़,बर्तन लेकर पहुंचे ग्रामीण!

 

प्रतापपुर थाना क्षेत्र  अंबिकापुर बनारस मार्ग के पोड़ी मोड़ में हुई घटना। पलटी डीजल से भरी टैंकर। डीजल  लेने के लिए ग्रामीण  मे मची होड।।

 

प्रतापपुर( सूरजपुर)।डीजल टैंकर पलटने की जैसे ही खबर ग्रामीणों को मिली,बह रहे डीजल को लेने उनमें होड़ मचा गई।घटना मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर बनारस मार्ग में स्थित पोड़ी मोड़ की है।मिली जानकारी के अनुसार जयपुर राजस्थान का टैंकर क्रमांक आरजे 14 जीटी 2428 मुग़लसराय से डीजल लेकर झारसगुडा लखनपुर खदान जा रहा था। पोड़ी मोड़ पहुंचते ही टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और टैंक क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद उससे डीजल सड़क में बहने लगा।ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलते ही वे जर्किन, प्लास्टिक के ड्रम, कनस्तर व क‌ई तरह के बर्तन लेकर मौके पर पहुंच ग‌ए और टैंकर से बह रहे डीजल को बर्तनों में भरने लगे और अपने घर के गए।सड़क में भीड़ इकट्ठा होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बन गई थी क्योंकि यह व्यस्ततम मार्ग है।जानकारी मिलते ही प्रतापपुर थाना से एएसआई हरिशंकर तिवारी,प्रधान आरक्षक विनोद परीडा,चालक जयप्रकाश पन्ना सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और भीड़ को नियंत्रित करते हुए टैंकर को अपने कब्जे में लिया।

बताया जा रहा है कि टैंकर की गति काफी तेज थी। मोड़ में पहुंचने पर भी चालक ने टैंकर की गति कम नहीं की जिसका नतीजा यह रहा कि वह मोड़ पार करने के दौरान पलट गया। दुर्घटना में टैंकर चालक दीपक यादव को मामूली चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार करा दिया गया है।बरहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

साल भर में तीसरी घटना…

प्रतापपुर क्षेत्र में टैंकर पलटने की साल भर में यह तीसरी घटना है।सबसे पहले गोटगांव में,इसके बाद दरहोरा के पास टैंकर पलटी थी और तब भी डीजल लूटने ग्रामीण बर्तन लेकर पहुंच गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button