देश विदेश

त्रिपुरा : माणिक साहा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,समारोह में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मौजूद थे 

 माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ,समारोह में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मौजूद थे।

त्रिपुरा : त्रिपुरा में आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री माणिक साहा दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। समारोह अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में हुआ। CM माणिक साहा के बाद उनकी कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

वहीँ, मंत्री के तौर पर सांतना चकमा, प्रणजीत सिंह, सुशांता चौधरी, रतन लाल नाथ, टिंकू रॉय, बिकाश देबबर्मा, सुधांशु दास और सुक्ला चरण नोआतिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 8 मंत्री BJP कोटे से और एक मंत्री IPFT कोटे का है।

त्रिपुरा में बीजेपी और आईपीएफटी ने गठबंधन में चुनाव लड़ा। जिसे 2018 के चुनाव के मुकाबले 11 सीटों का नुकसान हुआ। इसके बाद भी इस गठबंधन ने 33 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। राज्य में बीजेपी को 32 सीटें और आईपीएफटी को सिर्फ 1 सीट मिली। उधर, CPI (M) और कांग्रेस गठबंधन ने राज्य में पिछले चुनाव के मुकाबले 2 सीटों के नुकसान के साथ 14 सीटें मिलीं। वहीं, राज्य में टीपीएम ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की।

राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान हुआ था। 2 मार्च को नतीजे आए, जिसमें बीजेपी ने बहुमत हासिल किया। 2023 के चुनाव में भाजपा ने सभी 60, लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन ने (क्रमश: 47 और 13 सीटों) पर चुनाव लड़ा था। टिपरा मोथा पार्टी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा। 2018 के चुनाव में भाजपा को 35, सीपीआईएम को 16 और IPFT को 7 सीटें मिली थीं। भाजपा ने सरकार बनाई थी।

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10% मतदान हुआ। यह पिछले चुनाव से 4% कम रहा। 2018 में त्रिपुरा में 59 सीटों पर 90% मतदान हुआ था। बीजेपी 35 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इसके साथ ही भाजपा ने लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। पिछले चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने बिप्लब देव को CM बनाया था,लेकिन मई 2022 में माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया। पार्टी ने साहा ​​​​​​के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button