सुरजपुरराजनीतिराज्य

पूर्व PM स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस नेताओं ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया।

सूरजपुर। नगर पंचायत भटगांव में कांग्रेस नेताओं ने भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव बस्ती के बच्चों के बीच जाकर मनाया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेन और मिठाई का वितरण कांग्रेस नेताओं के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अफरोज खान ने स्वर्गीय राजीव गांधी का जीवन परिचय दिया और बच्चों को उनके बारे में बताया। उन्होंने राजीव गांधी के जीवन और उनके द्वारा किए गए योगदान के बारे में चर्चा किया।

 

नगर पंचायत भटगांव के पार्षद अभिषेक श्रीवास्तव ने भी स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन और उनके द्वारा किए गए योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता कमलेश दुबे, राजन खान, युथ कांग्रेस नेता संजीव शेट्टी, मनोज साहू, निरंजन विश्वकर्मा, श्रवण जायसवाल, हैदर, वीरू, राहुल सोनी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।कांग्रेस नेताओं ने प्राथमिक विद्यालय भटगांव बस्ती में उपस्थित प्रधान पाठिका श्रीमती उषा शाह, सहायक शिक्षक श्रीमती प्रभा कुजुर और सहायक शिक्षक बाबूलाल राजवाड़े का आभार व्यक्त किया।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button