संकुल स्तरीय मेगा शिक्षक-पालक सम्मेलन सेजस केतका में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

सूरजपुर। शासन के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 का पहला संकुल स्तरीय मेगा शिक्षक-पालक सम्मेलन सेजस केतका में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती फूलमेत सरपंच ग्राम पंचायत केतका, विशिष्ट अतिथि गिरवर यादव , इंजोरिया बाई सरपंच ग्राम पंचायत लाछा , बाबूलाल सिंह उप सरपंच ग्राम पंचायत केतका , मोहम्मद दिलावर खान , राज्यपाल , रामेश्वर के साथ ग्राम केतका के पालक और ग्रामीण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ के द्वारा किया गया । इसके पश्चात सेजस केतका के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इसके पश्चात शासन द्वारा पूर्व निर्धारित 12 बिंदुओं के बारे में विस्तार से पालकों को बताया गया जिसमें शिवमंगल सिंह प्रधान पाठक बालक आश्रम केतका , मनमोहन सिंह पूर्व माध्यमिक शाला केतका, राम कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय केतका और राजपाल प्रजापति प्राथमिक विद्यालय आमपारा के शिक्षकों का योगदान रहा । विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती एम एस शांडिल्य के द्वारा विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें वर्ष भर संचालित संकुल स्तरीय गतिविधियों की जानकारी दी गई। संकुल स्तर पर कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार तथा उनके पालकों का सम्मान कर प्रोत्साहित किया गया इस कम्र में कक्षा पांचवी में ग्राम पंचायत आमापारा की छात्रा कुमारी सुमित्रा सिंह, प्राथमिक विद्यालय पण्डोपारा के अनोज कुमार , प्राथमिक विद्यालय बालक आश्रम के बीनू सिंह , प्राथमिक विद्यालय लाछा के अमन सिंह तथा कक्षा आठवीं में बालक आश्रम केतका से कुमारी सरिता, माध्यमिक विद्यालय लाछा से कुमारी रवीना, पूर्व माध्यमिक शाला केतका से कुमारी शिवानी सोनी प्रथम स्थान पर रहे, वही कक्षा दसवीं में सेजस केतका से कुमारी दीपा सिंधराम तथा कक्षा 12वीं में सेजस केतका से कुमारी जय मुनि प्रथम स्थान पर रहे । कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा विद्यालय के छात्रों एवं बालकों को शिक्षा की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया तथा प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय आने का महत्व भी बताया गया इसी के बीच एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत उपस्थित छात्राओं की माओं के द्वारा विद्यालय परीसर में पेड़ भी लगवाया गया तथा उनकी सुरक्षा का जिम्मा लेने को कहा गया , कार्यक्रम में नशे से दूर रहने तथा जिंदगी में कभी नशा न करने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं बालकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम का संचालन श्री यू पी केशरी व्याख्याता सेजस केतका के द्वारा किया गया एवं आभार श्री राकेश शुक्ला संकुल समन्वयक केतका के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप त्रिपाठी व्याख्याता सहित सेजस केतका के साथ समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं का योगदान रहा।




