पीएम श्री स्कूल भटगांव मे मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव।
नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगा कर, मिठाई खिला कर, पुस्तक व यूनिफर्म दे कर सम्मानित किया गया।


भटगांव/ सूरजपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीएम श्री स्कूल भटगांव कॉलरी में शाला प्रवेश उत्सव बहुत ही उत्साह पूर्वक माहौल मे मनाया गया। विदित हो कि पिछले कुछ वर्षों से शासन के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाता है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी पीएम श्री स्कूल भटगांव कॉलरी में हर्षोल्लास के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्हें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अतिथियों के सामने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पूजा अर्चना एवं राजकीय गीत “अरपा पैरी” से किया गया। तत्पश्चात् बच्चों ने सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर एवं पुष्प गुच्छ से भी कार्यक्रम में पधारे सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का मुंह मीठा कराकर, ड्रेस एवं किताब अतिथियों के कर कमलों द्वारा दे कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े उपस्थित थी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे बीजेपी जिला मंत्री अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, न प उपाध्यक्ष रामफल पैकरा,सी एम ओ राजेश कुशवाहा,पूर्व न प अध्यक्ष सूरज गुप्ता, पत्रकार अफरोज खान, पूर्व पार्षद आशीष बाजपेई रघुवीर सिंह, पार्षद श्रीमती किरण सिंह,श्रीमती बबीता सिंह,ओमकार सिंह, संभाग अध्यक्ष एस.सी.समाज चरण चौधरी, प्राचार्य श्रीमती पुष्पा खलखो कन्या स्कूल प्राचार्य पी.आर. तोमर प्राचार्य बालक स्कूल, बीजेपी नेता कमलेश सिंह मंचासीन थे। कार्यक्रम मे स्कूल का प्रतिवेदन प्रधान पाठिका श्रीमती कौशल्या सिंह ने प्रस्तुत किया। स्कूल के बच्चो ने सुंदर नाच, गान,गीत संगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का मुंह मीठा कराकर, ड्रेस एवं किताब अतिथियों के कर कमलों द्वारा दे कर स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षक विचित्र नारायण शर्मा, अरविंद विस्वकर्मा, के. जी डी.पाण्डे, सीएसी जितेंद्र सिंह, श्रीमती गायत्री मिश्रा,अनुराधा पीटीआई के साथ बच्चों के अभिभावक, एस एम सी सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका तनुजा एक्का ने किया तथा आभार प्रदर्शन स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीमती कौशल्या सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएम श्री स्कूल के सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया और अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण व वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया।




