सुरजपुरबच्चों का कोनाराज्यरायपुर

सेंट चार्ल्स हायर सेकंडरी विद्यालय भटगांव में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर अतिथियों, शिक्षकों एवम बच्चो ने पौधारोपण भी किया.

सूरजपुर। सेंट चालर्स हायर सेकंडरी विद्यालय भटगांव में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया और एक एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन करके पौधारोपण किया गया। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत भटगांव की अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े मौजूद थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल के अधिकारी मनोज गर्ग ने किया। एसईसीएल के पर्यावरण अधिकारी मनोज गर्ग ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वर राजवाड़े ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यालय तथा इसके बच्चे काम कर रहे हैं जो बड़ा ही सराहनी काम है। बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें तथा अपने मां-बाप के सपने को पूरा करें। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिला कर एवम माला पहना करके शाला प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अतिथियों,शिक्षकों व बच्चों के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सिस्टम नेला प्राचार्य सिस्टम अंजलेना भाजपा नेता कमलेश सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button