BusinessWorldदेश विदेशव्यापारस्वास्थ

नहीं रहें दिग्गज और लोकप्रिय कारोबारी रतन टाटा,86 साल की उम्र में निधन।

PM मोदी सहित सभी बड़ी हस्तीयों ने शोक प्रकट किया।

 

वर्ली श्मशान घाट में किया जाएगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार।

मुंबई। टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार (09 अक्टूबर) को निधन हो गया है। उन्हें सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हालत गंभीर होने की खबर सामने आई थी। रतन टाटा को चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। अब उनके निधन की खबर सामने आई।

उन्हें ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में ट्रांसफर कर दिया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

दो दिन पहले ही किया था सोशल मीडिया पोस्ट.

7 अक्टूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को ‘अफवाह’ बताकर खारिज कर दिया था और अपने फॉलोअर्स और प्रशंसकों को बताया था कि चिंता की कोई बात नहीं है और वह उम्र संबंधी चिकित्सा स्थितियों के लिए जांच करा रहे हैं।

किस बीमारी से जूझ रहे थे रतन टाटा.

उम्र संबंधित समस्याओ से गुजर रहें थे रतन टाटा। इससे पहले, ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रतन टाटा को अचानक ब्लड प्रेशर कम होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टाटा कम्पनी को वैश्विक कम्पनी बनाने मे बड़ा योगदान.

उन्होंने 1991 में टाटा संस के चेयरमैन का पद संभाला और 2012 में अपने रिटायरमेंट तक टाटा समूह का नेतृत्व किया। अपने कार्यकाल के दौरान, दिग्गज उद्योगपति ने 1996 में टाटा टेलीसर्विसेज की स्थापना की, जिससे दूरसंचार में समूह का विस्तार हुआ। टाटा संस में अपने नेतृत्व के दौरान, उन्होंने टेटली, कोरस और जगुआर लैंड रोवर जैसी कंपनियों का अधिग्रहण करके टाटा समूह को मुख्य रूप से घरेलू कंपनी से वैश्विक पावरहाउस में बदल दिया। उनके नेतृत्व में, टाटा वास्तव में 100 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के वैश्विक व्यापार साम्राज्य में विकसित हुआ। दिसंबर 2012 में, टाटा अपने पद से रिटायर हो गए और उनकी जगह पर साइरस मिस्त्री ने पदभार संभाला, जिनका 2022 में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया।

रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे, कई सर्वोच्च सम्मान मिला था उन्हें.

रतन नवल टाटा को राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दो सबसे उच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उन्हें पद्म विभूषण और पद्म भूषण मिल चुका है। टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले उद्योगपति भी हैं।

वर्ली श्मशान घाट में किया जाएगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार.

रतन टाटा का अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान घाट में किया जाएगा। यहीं लाए गए थे साइरस मिस्त्री।पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई जी जाएगी। उनका पार्थिव शरीर कोलाबा स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button