सुरजपुररायपुरसरगुजा

मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय के द्वारा शिवनंदनपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा ,भाजपा नेताओं में खुशी की लहर।

मंत्री व भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर शिवनंदनपुर बना नगर पंचायत

गोपाल सिंह विद्रोही

विश्रामपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने शिवनंदनपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की इस खबर से बिश्रामपुर शहर में खुशियों का माहौल है ।

जानकारी के अनुसार लंबे अरसे से ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर को नगर पंचायत बनाने की कि मांग ग्राम वासी करते आ रहे है। इस मांग को महिला बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने समर्थको के साथ रायपुर मुख्यमंत्री के निवास पर जा कर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की मांग की थी जहां मुख्यमंत्री ने महिला बाल विकास मंत्री को शिवनंदनपुर को नगर पंचायत बनाने के आश्वासन दिया था ।आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन जिला मुख्यालय सूरजपुर में हुआ जहां एक महती सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की इच्छा है कि शिवनंदनपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाया जाए हम उनके इच्छा को कद्र करते हुए आज शिवनंदनपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा करता हूं इस घोषणा से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई ।आज भाजपा नेता ललित गोयल, संजीत सिंह, मनी बग्गा ,सीती कांत स्वाई आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी को लड्डू चढ़ाई एवं मंदिर से बाहर जमकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर इन नेताओं ने ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर को नगर पंचायत बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़ों को धन्यवाद दिया।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button