सरगुजाजॉबबच्चों का कोनाराज्य

गुब्बारा में हवा भरने वाले सिलेंडर के फटने से एक स्कूल के करीब 30 बच्चे और कई युवक घायल।

घटना की ख़बर मिलते ही क्लेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे।

अंबिकापुर। अंबिकापुर दशहरे पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर युवाओं का एक समूह के द्बारा विवेकानंद स्कूल में तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान स्कूल प्रांगण में विशालकाय गुब्बारे में गुरुवार की देर दोपहर गैस भरी जा रही थी। गैस भरने के दौरान अचानक से सिलेंडर फट गया। हादसे में हवा भरने वाला एक कर्मचारी के अलावा तैयारी में लगे 5 युवक व तकरीब 3 दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही कलेक्टर व एसपी स्कूल परिसर में पहुंचे व सभी घायलों को तत्काल शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस हादसे में अधिकांश बच्चों को मामूली चोटे आई हैं। विदित है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबिकापुर शहर में  दशहरे पर्व के अवसर पर होने वाले आयोजन को लेकर युवाओं के द्वारा शहर के घड़ी चौक के समीप विशालकाय गुब्बारा हवा में लटकाया जाने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए विवेकानंद स्कूल परिसर में गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे करीब गुब्बारा में हवा भर कर फुलाया जा ही रहा था। कि इसी दौरान तेज आवाज के साथ अचानक से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे उड़े धूल-कण व गिट्टियों से गुब्बारा फुलाने वाला एक कर्मचारी समेत 6 युवक व स्कूल परिसर में खड़े 33 बच्चे उसकी चपेट में आ गए।हादसे के बाद स्कूल परिसर में पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच घटना की जानकारी सरगुजा कलेक्टर व एसपी को मिली। सूचना मिलते ही कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी सुनील शर्मा समेत तैयारी में लगे अन्य युवा वहां पहुंचे।

 

 

घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती।

घटना के पश्चात तत्काल कलेक्टर के निर्देश पर घायल 6 युवकों को कमलेश नेत्रालय, लाइफ लाइन हॉस्पिटल व स्कूली बच्चों को मासूम हॉस्पिटल व मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अगल अगल ले जाया गया। वही 33 स्कूली बच्चों में सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। इसके अलावा दो युवकों को चोट थोड़ा ज्यादा बताई जा रही हैं। सभी का इलाज डॉक्टर के निगरानी में किया जा रहा है।  जिसकी पल-पल की खबर एसपी व कलेक्टर को दी जा रही है।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button