जॉबकोरबाकोरियाखैरागढ़जशपुरजांजगीर-चाम्पाबलरामपुरमनेन्द्रगढ़/चिरमिरी/सोनहत-भरतपुरराज्यसरगुजासुरजपुर

छत्तीसगढ पुलिस मे बंपर भर्ती, सिपाही,ट्रेडमैन और चालक के तकरीबन 6 हजार पदों के लिए निकाला विज्ञापन। 

पुलिस भर्ती के लिए cgpolice.gov.in की वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अफरोज खान

रायपुर। छत्तीसगढ में पुलिस विभाग के मैदानी अमले में बंपर भर्ती की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय से गुरुवार को सिपाही, ट्रेडमैन और चालक के तकरीबन 6 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया गया है। आवेदन में दिए गए निर्देशों के अनुसार 20 अक्टूबर से आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। 30 नवंबर तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। भर्ती में अधिकतम 28 साल तक की आयु वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। हालांकि छत्तीसगढ़ की मूलवासी महिलाओं को 10 साल और आरक्षित वर्ग को 5 साल तक उम्र में छूट दी गई है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि भर्तियां राज्य के सभी 6 पुलिस रेंज के 33 जिलों के अलावा रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय शामिल हैं।

नक्सल पीड़ित परिवार के लिए 5वीं पास योग्यता

पुलिस भर्ती में नक्सल पीड़ित परिवार के उम्मीदवार के लिए योग्यता में छूट दी गई। पीड़ित परिवार और शिविर में रहने वाले 5वीं पास भी इसमें आवेदन कर पाएंगे। अनुसूचित जनजाति के लिए 8वीं पास हैं। बाकी लोगों के लिए 10वीं व 12वीं की योग्यता रखी गई है। रेंज स्तर पर इसकी भर्ती होगी।

200 रुपए लगेगी आवेदन की फीस

पुलिस भर्ती के लिए cgpolice.gov.in की वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपए फीस देनी होगी। • एसटी, एससी के लिए 125 रुपए फीस रखी गई हैं। 20 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से आवेदन शुरू होगा। यह 30 नवंबर की रात 11 बजे तक चलेगा। इसमें जनवरी 2023 की स्थिति में उम्मीदवार 18 साल से कम और 28 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। पूर्व सैनिक, राज्य सरकार से पदक प्राप्त उम्मीदवार और अन्य को भर्ती में छूट दी गई है। इसके लिए दस्तावेज पेश करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button