
अफरोज खान (न्यूज एजेंसी)।सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ से तबाही मची हुई है. इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता बताए जा रहे हैं. बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आई थी।
सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ से तबाही मची हुई है. इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता बताए जा रहे हैं. बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आई थी. सिंगतम इलाके में बादल फटा था. राहत बचाव के कार्य जारी हैं.
गुवाहाटी डिफेंस के प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई. उन्होने कहा कि घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं. 23 कर्मियों के लापता होने की सूचना है और तलाशी अभियान जारी है. लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में बाढ़ आई थी. घाटी में स्थित कई सैन्य भवन बाढ़ में बह गए. 23 जवानों के अलावा कई और लोगों के लापता होने की खबर है.
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग पहुंचे और राहत बचाव काम का जायजा लिया। आईटीबीपी बचाव अभियान शुरू कर लोगों को रेस्क्यू करने में लगी है। बादल फटने के बाद 10 से 15 फीट की ऊंची लहरें तिस्ता नदी में बढ़ गई जिसे कई ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गई है और सिक्कीम में कई सड़क मार्ग बंद हो गया है।



