
अम्बिकापुर। सीतापुर में ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले गए जुलूस में शामिल झंडा पकड़े एक 23 वर्षीय युवक की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई वहीं समाज के द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ग्राम टोकोपारा निवासी रमजान पिता शफीउल्लाह ऊंचा झंडा पकड़े हुए था उसी समय उक्त घटना हुई। जुलूस में शामिल लोगों के द्वारा उसे तत्काल समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



