
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण से पहले कार्यकर्ताओ की राय जानने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉक्टर चंदन यादव का भटगांव विधानसभा में दौरा हुआ वो कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी विधायक उम्मीदवार के लिए रायसुमारी किए । इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की टिकट की चाह में संभावित प्रत्याशियों ने जम कर शक्ति प्रदर्शन किया। टिकट की चाहत में वर्तमान विधायक पारसनाथ राजवाड़े कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सफी अहमद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अखिलेश प्रताप सिंह सेवादल जिला अध्यक्ष छतरलाल सांवरे युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने अलग-अलग मिल करके अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया। एक तरफ मंगल भवन मे वर्तमान विधायक पारसनाथ रजवाडे के हजारों कार्यकर्ता जुटे हुए थे तो वहीं दूसरी तरफ मिशन चौक में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सफी अहमद के हजारों कार्यकर्ता जुटे हुए थे और अपने नेता को टिकट दिलाने के लिए नारा बुलन्द कर रहे थे।

एआईसीसी के सचिव डॉक्टर चंदन यादव चार घण्टे बिलम्ब से भटगांव मंगल भवन पहुंचे और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले। ब्लॉक अध्यक्षों से तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात करके उनकी राय व मनसा जानी की भटगांव के लिए उपयुक्त उम्मीदवार कोन होगा। वहीं दूसरी तरफ एसईसीएल के गेस्ट हाउस में चुनिंदा कांग्रेस नेताओं से भी डॉक्टर चंदन यादव ने बारी बारी से मुलाकात कर उनकी राय जानी।
इस शक्ति प्रदर्शन तथा रायशूमारी से कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्यक्त किया । वरिष्ठ नेताओं का कहना था कि पार्टी टिकट किसी एक को मिलेगा । इस तरह से शक्ति प्रदर्शन करने से कार्यकर्ताओं में आपसी कलह बढ़ रही है। जिसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है । पार्टी को जिसको टिकट देना है वह दे दे,कांग्रेस के जो सच्चे सिपाही होंगे उसके लिए काम करेंगे, जिताने में योगदान देंगे। लेकिन इस तरह के रायशुमारी कराने से पार्टी कार्यकर्ताओं में मतभेद बढ़ रहे हैं जो कांग्रेस के हित में नहीं है। कांग्रेस पार्टी को बिना बिलंब किए जल्द उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए। एक तरफ बीजेपी उम्मीदवार चुनाव प्रचार प्रसार में महीने से लगी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ता उम्मीदवारी के लिए आपसी टकराव मे व्यस्त हैं।



