Techटेक्नोलॉजीदेश विदेश

चंद्रयान-3 मिशन में अहम योगदान देने वालीं ISRO की वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन।

अफ़रोज़ खान। लाखों किलोमीटर की यात्रा कर चाँद पर पहुँचे चंद्रयान-3 मिशन में अहम योगदान देने वालीं ISRO की वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन हो गया। वलारमथी ने चंद्रयान 3 रॉकेट लॉन्चिंग के दौरान उलटी गिनती यानी काउंटडाउन में अपनी आवाज़ दी थी।
एन वलारमथी का जन्म 31 जुलाई, 1959 को हुआ था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1984 में उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ज्वाइन किया। ISRO के कई मिशन में उनका योगदार रहा है। उन्होंने स्वदेशी विकसित रडार इमेजिंग सैटेलाइट (RIS) और IRST -1 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया। जब 2015 में पहली बार अब्दुल कलाम पुरस्कार दिए गए थे, तब यह अवार्ड प्राप्त करने वाली एन वलारमथी पहली साइंटिस्ट बनी थीं।
चंद्रयान-3 की आवाज़ बनीं एन वलारमथी भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन देश और विज्ञान के क्षेत्र में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button