सरगुजादेश विदेशराज्यसुरजपुर

बड़ी ख़बर।। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, उन्हे कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया

अफरोज खान।। छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता एवं शासन के डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव सिंह देव का कद लगातार कांग्रेस कमेटी में बढ़ता जा रहा है। ताजा खबरों के मुताबिक डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के इलेक्शन कमिटी का सदस्य कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने नियुक्त किया है। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 16 सदस्सीय इलेक्शन कमेटी का गठन किया है जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी, राहुल गांधी,सलमान खुर्शीद,केसी वेणुगोपाल के साथ टी एस सिंहदेव को भी नियुक्त किया गया है।उनकी इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ और सरगुजा में उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वही उनके चाहने वालों ने इसे सरगुजा के लिए बड़े गर्व की बात कही है। देखिए आज जारी हुवा पत्र

 

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button