
अफरोज खान। इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां केंद्र सरकार ने संसद के विशेष सत्र की घोषणा कल किया था। उसके साथ ही आज वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्र सरकार ने कमेटी का गठन कर दिया है । इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे भारत के पूर्व राष्ट्रपति और कानूनविद रामनाथ कोविंद। पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में गठित कमेटी पूरे देश से इस मुद्दे पर राय लेकर सरकार को सुझाव देगी।




