स्वास्थबच्चों का कोनाराज्यसरगुजासुरजपुर

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लिंगानुपात बढ़ाने लगातार दी जा रही विद्यायलयों में जानकारी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा किया जा रहा हैं बुलंद

सूरजपुर/31 अगस्त 2023/ कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में भारत शासन की विशिष्ट योजनाओं में एक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिसका मुख्य उद्देश बालिकाओ के गिरते लिंगानुपात को बढ़ावा देना है। इस योजना के मुख्य घटकों में शामिल हैं, राष्ट्रव्यापी जागरूकता और प्रचार अभियान चलाना, जहां शिशु लिंग अनुपात कम है, उन क्षेत्रों से संबंधित कार्य करना, बुनियादी स्तर पर लोगों को प्रशिक्षण देकर संवेदनशील और जागरूक बनाकर तथा सामुदायिक एकजुटता के माध्यम से उनकी सोच को बदलने पर जोर दिया जाना है। वर्तमान में जिले का लिंगानुपात 1000 पुरुषो की तुलना में 916 है, जो की राष्ट्रीय औसत से कम है। इस योजना के तहत बालिकाओ को आत्म निर्भर बनाने हेतु अन्य विभागों से समन्वय कर प्रस्ताव प्राप्त किया जा रहा है। इसके पश्चात जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी निर्देश के तहत जिले  में 23 अगस्त से 4 अक्टुबर तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्ययोजना अनुसार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके तहत  28 अगस्त 2023 को जिले के 10 शालाओं क्रमशः शा.उ.मा.वि. केतका, डेडरी, दवना, चेन्द्रा, सिरसी, महंगई, बकालो, उमेश्वरपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भैयाथान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बालिकाओं, बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित कानूनों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, साथ ही रैली का आयोजन भी किया गया। बच्चों को शासन की योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से बताया जा रहा है। जिससे बालिकाओं के प्रति सामाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके। बच्चियों के मध्य जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला के अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन किए जाने में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी संस्थागत देख रेख, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देख रेख, संरक्षण अधिकारी विधिक सह परीविक्षा अधिकारी, सहायक खांख्यिकी अधिकारी, सखी वन स्टॉप सेंटर से सेवा प्रदाता, चाइल्ड लाइन की टीम, बाल संरक्षण की टीम एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों की भागीदारी रही।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button