कोरबाकोरियाजशपुरजांजगीर-चाम्पाबलरामपुरमनेन्द्रगढ़/चिरमिरी/सोनहत-भरतपुरराज्यसरगुजासुरजपुर

प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने की छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्प संख्यक विभाग की नई जंबो कार्यकारिणी की घोषणा

अफरोज खान

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सहप्रभारीगण चंदन यादव, सप्तगिरी उल्का, विजय जांगेड, रवि घोष के आदेशानुसार एवं प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन, सहप्रभारी आशिफ पाशा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्प संख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की नई जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

12 जून 2023 को अल्पसंख्यक विभाग के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन एवं सहप्रभारी आशिफ पाशा का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन हुआ एवं प्रदेश स्तर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं संभावित पदाधिकारियों से मिलकर उनसे आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक की थी व उनका साक्षात्कार लिया था जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा था के जल्द ही अल्पसंख्यक विभाग द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है।

विगत एक वर्ष से प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन द्वारा लगातार प्रदेश के हर जिले का दौरा कर नए कार्यकर्ताओं को विभाग से जोड़ने की मुहीम चलाई जा रही थी, इस तारतम्य में प्रदेश के 25 जिलों का दौरा कर कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया था और संभावित पदाधिकारियों की सूची बनाई गई थी।

प्रदेश प्रभारियों ने बैठक के बाद संभावित पदाधिकारियों की सूची को राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी को भेज उनसे अनुमोदन लेकर उसे आज आधिकारिक रूप से जारी किया है।

अल्पसंख्यक विभाग कि जंबो कार्यकारणी में 15 उपाध्यक्ष, 40 महासचिव, 78 सचिव एवं 25 जिला अध्यक्षों कि नियुक्ति की गईं है, अभी बस्तर संभाग एवं दुर्ग-भिलाई, बेमेतरा, मोहला-मानपुर-रायपुर, जिले के अध्यक्षों की नियुक्तियां बाकि है जिसे जल्द कर दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने सूची जारी करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की और मिशन 2023-24 में अब की बार 75 पार का लक्ष्य लेकर काम करने कि अपील की है।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button