राज्यसुरजपुरस्वास्थ

नियमितीकरण की मांग को लेकर जिले के नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी सुरजपुर नगर पालिका के सामने धरने पर बैठे

जिले के नगरीय निकाय की व्यवस्था चरमराई

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सुरजपुर नगर पालिका के सामने रंगमंच मैदान में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमे सूरजपुर नगर पालिका भटगांव नगर पंचायत बिश्रामपुर नगर पंचायत प्रेमनगर नगर पंचायत जरही नगर पंचायत प्रतापपुर के प्लेसमेंट कर्मचारी शामिल हैं। इनकी मांग है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में बिंदु क्रमांक 3 एवं 30 में घोषणा किया गया था कि हमारा शासन आने पर 10 दिवस अंदर सबका नियमितीकरण किया जाएगा।शासन के 4 साल पुरे होने के उपरांत भी घोषणा पत्र को पूरा नहीं किया गया है।जिस वजह से नगर पंचायत के समस्त प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को याद दिलाते हुए हड़ताल पर बैठे हुए हैं। प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सभी नगरीय निकाय के कार्य जैसे जल सप्लाई,बिजली,सफाई सब प्रभावित हो गए हैं जिससे निकायों में समस्या बढ़ती जा रही है। प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांगे इस प्रकार हैं सभी प्लेसमेंट कर्मचारियों का नियमितीकरण कर नगर पंचायत में समावेश किया जाए,नौकरी की आयु 62 वर्ष तक सुनिश्चित किया जाए, जिस भी भाई को नौकरी से पृथक किया गया है उन्हें फिर से बहाल किया जाए। इस तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन में प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष लीला देवी उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह नगर अध्यक्ष गौतम कुमार संभाग उपाध्यक्ष सुशील भारती, लीलावती,शमशाद,राहुल संतोष सहित अन्य सभी निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य प्लेसमेंट कर्मचारी शामिल हुए।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button