सुरजपुरसरगुजा

भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े के समक्ष दर्जनों युवकों ने कांग्रेस का दामन थामा

भटगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का बढ़ रहा है जनाधार

सुरजपुर। कांग्रेस की नीतियों छत्तीसगढ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और भटगांव विधायक व सांसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के विकास कार्यों से प्रभावित हो कांग्रेस पार्टी का दामन थामने का सिलसिला लगातर जारी है। इसी कड़ी मे आज धरतीपारा,खोपा,तेलगंवा, नवापारा,बरौल एवं बरौधी  दर्जनों युवकों ने संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के निवास मे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। श्री राजवाड़े ने सभी को कांग्रेस पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

इस आयोजन मे मानसाय सिंह (अध्यक्ष कृषि उपज मण्डी सूरजपुर), लाललजी राजवाड़े, मोती सिंह,महाजन राजवाड़े, प्रभेश विश्वकर्मा,कन्नीलाल राजवाड़े, कैलाश विश्वकर्मा, भूपेश्वर राजवाड़े एवं महेश सिंह का विशेष योगदान रहा। संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने सभी नवागंतुक कांग्रेस सदस्यों से क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों के प्रचार प्रसार करने और विकास की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने मे सहयोग करने का आग्रह किया ।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button