राज्यदेश विदेश

छत्तीसगढ़ के सभी निगम,मंडल,बोर्ड,आयोग के अध्यक्षों एवम सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक प्रभारी कुमारी शैलजा व चंदन यादव ने लिया

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद थे।

अफरोज खान

रायपुर। चुनावी वर्ष में छत्तीसगढ मे दूसरी पारी खेलने के लिए कांग्रेस अब अपनी टीम को सक्रिय करने में लग गई है। रायपुर में बैठको का दौर शुरू हो गया है इसी कड़ी मे रविवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी सुश्री कुमारी शैलजा एव राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी चंदन यादव के द्वारा राजीव भवन में छत्तीसगढ़ के सभी निगम,मंडल,बोर्ड,आयोग के अध्यक्षगण एव सदस्यगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक ली गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा और चंदन यादव द्वार सभी को कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही हैंं।किसानों,मजदूरों, युवा बेरोजगारो,सहित सभी वर्ग के लोगों के लिए अच्छे-अच्छे विकास योजनाएं बना कर काम किए गए।जिसका प्रचार प्रसार गांव के अंतिम छोर तक सभी मिलकर करेंगे तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम,खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन,प्रदेश महामंत्री रवि घोष,प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला,पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन,अग्नि चंद्राकर, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा,इदरिश गांधी,आ ज जा आयोग अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,अजय अग्रवाल,श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सफी अहमद,खाद्य आयोग अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा,उर्दू बोर्ड सदस्य इस्माइल खान,सन्नी अग्रवाल,हरीश परसाई, महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक,राजेंद्र तिवारी,आलोक चंद्राकर,नज़ीर कुरैशी,सलाम रिजवी, श्रीमती राजकुमारी दीवान सहित सभी निगम मंडल बोर्ड आयोग के अध्यक्ष एव सदस्यगण उपास्थित थे।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button