देश विदेशबलरामपुरमनेन्द्रगढ़/चिरमिरी/सोनहत-भरतपुरराज्यसरगुजासुरजपुर

सुरजपुर। आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहा सहित एक दर्जन से ज्यादा जानवरों की मौत

संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार से मिले 

सुरजपुर जिले के ओड़गी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चिकनी की है घटना

सुरजपुर। सुरजपुर जिले के ओडगी विकासखण्ड के चिकनी मे सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक चरवाहा सहित एक दर्जन से ज्यादा जानवरों की मौत हो गई। सुरजपुर जिले में एक सप्ताह के अंदर आकाशीय बिजली गिरने की ये दुसरी घटना है। आज का मामला सूरजपुर जिला के ओड़गी विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम चिकनी का है।मिली जानकारी के अनुसार 28 साल का मुखदेव पिता गोपाल गोंड़ घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में नदी किनारे बकरियों और गायों को रोज की तरह चराने ले गया था।इस बीच अचानक बारिश के साथ बिजली तड़कने लगी,वह बचने एक पेड़ के नीचे आ गया और उसके साथ कुछ जानवर भी आ गए।तभी जोर से बिजली तड़की और चरवाहा के साथ एक दर्जन से ज्यादा जानवर उसकी चपेट में आ गए और सब की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी गांव में मिली तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी चंदोरा पुलिस को दी।इससे पहले शनिवार को मदननगर मे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार से मिले

घटना की जानकारी मिलने के बाद संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े घटना स्थल पर पहुंच गए थे और इनकी उपस्थिति में ही चिकित्सको की टीम ने पोस्टमार्टम किया और पुलिस ने मर्ग की कार्यवाही की।पारसनाथ राजवाड़े पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया तथा राजस्व विभाग की ओर 25 हजार की तत्काल सहायता राशि परिजनो को दिया गया।इस दौरान लवकेश गुर्जर,हिमेन्द्र गुर्जर,चंद्रभान राजवाड़े सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button