
लखनपुर (सरगुजा)।लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी में तूरी समाज नवनिर्वाचित पदाधिकारी सम्मेलन का समारोह किया गया संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि हमारे समाज की किसी प्रकार की कोई वजूद शासन की नजर में नहीं है जिसकी पहचान दिलाने के लिए हम लोगों ने एक संगठन पूरी समाज का बनाया गया है जिसके माध्यम से समाज व प्रशासन को यह बताना चाह रहे हैं कि हमारी जात तीन भागों में बैठी हुई है तुरी तुरिया और बसोड और लेकिन सभी तुरी जात के अंतर्गत ही आते हैं हमारी मूल जाति तूरी है तूरिया और बसोड़ होने के कारण उन लोगों का जाति निवास नहीं बन पा रहा है ।जिस वजह से बच्चों को पढ़ाई में और युवाओं को नौकरी इत्यादि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ से वंचित है नहीं मिल पा रहा है।

इस कार्यक्रम में आज 19 मार्च दिन रविवार को हमारे समाज की उन्मूलन के लिए संभाग स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें मुख्य रुप से प्रांतीय अध्यक्ष साधु राम दरबार प्रांतीय सचिव लोकनाथ इंदर वार प्रांतीय कोषाध्यक्ष कमलेश इंदर वार प्रांतीय प्रवक्ता विश्वनाथ सोरेन संभागीय अध्यक्ष आनंद कुमार जडी हार संभागीय सचिव गहरवार संभागीय कोषाध्यक्ष रामदुलार सोरेन बेलदगी अध्यक्ष नंदकुमार जडीहार सचिव मनमोहन कोषाध्यक्ष उमेश कुमार उपाध्यक्ष विजय कुमार व अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।



