रसोई गैस दाम में बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई को ले कर युवा कांग्रेस ने भटगांव में मोदी सरकार का पुतला फूंका।

सुरजपुर बढ़ती हुई महंगाई और लगातार रसोई गैस के दाम में किए जा रहे बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भटगांव गांधी चौक में युवक कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन करके पीएम मोदी सरकार का पुतला फूंका तथा बढ़ती महंगाई के लिए उनको जिम्मेदार बता कर जमकर नारेबाजी की गई ।इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता,युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष लालजी राजवाड़े,एल्डरमैन अफरोज खान,गणेश राजवाड़े,ताहिर खान,ओम प्रकाश गुप्ता,सीताराम राजवाड़े, मनोज साहू,बजरंगी सिंह,चंदन शर्मा,अमित गुप्ता, मुन्ना रंगरेज,प्रदीप गुप्ता,शिव राजवाड़े,श्रवण जयसवाल,लीलाशंकर राजवाड़े,राजकुमार सिंह,भैयालाल,संजू गुप्ता,एजाज,असलम खान,विनोद गुप्ता, कन्हैया सिंह,तुलेश्वर,राकेश गुप्ता सहित युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।



