खबर हट केराज्यस्वास्थ

25 फ़रवरी से 17 मार्च तक कमलपुर स्टेशन में लाईफ लाइन एक्सप्रेस से लोगों को मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर 9820303974

सूरजपुर। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के मार्गदर्शन में जिला सूरजपुर में 229 वां इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाईफ लाईन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के द्वारा कमलपुर रेलवे स्टेशन जिला सूरजपुर में 25 फरवरी से 17 मार्च तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आंख की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी, कान की जांच एवं सर्जरी, मुड़े हुए पैर का परीक्षण एवं सर्जरी (14 साल से नीचे), कटे फटे होंठ की जाँच एवं सर्जरी, दांत की जाँच एवं उपचार स्तन एवं ग्रीवा कैंसर जागरूकता एवं परीक्षण किया जाएगा।

         ओपीडी एवं ऑपरेशन की तिथिवार जानकारी इस प्रकार है आंख की जांच एवं  मोतियाबिंद की सर्जरी 25 फरवरी से 02 मार्च एवं ऑपरेशन 26 फरवरी से 03 मार्च तक, कान की जांच एवं कान की सर्जरी 04 मार्च से 08 मार्च एव ऑपरेशन 05 मार्च से 09 मार्च तक, मुड़े हुये पैर का परीक्षण एवं सर्जरी (14 साल से नीचे) 10 मार्च से 12 मार्च एवं ऑपरेशन 11 मार्च से 13 मार्च तक, कटे फटे होंठ की जांच एवं सर्जरी 10 मार्च से 12 मार्च एवं ऑपरेशन 11 मार्च से 13 मार्च तक, दांत की जांच एवं उपचार 12 मार्च से 17 मार्च तक किया जाएग एवं स्तन एवं ग्रीवा कैंसर जागरूकता एवं परीक्षण 25 फरवरी से 02 मार्च तक किया जाएगा।

लाईफ लाईन एक्सप्रेस में सुविधा लेने हेतु ओपीडी पंजीयन की सुविधा पार्वती नर्सिंग कॉलेज मदनपुर, सिलफिली में की गई है। सर्जरी योग्य मरीजों एवं उनके परिजनों के ठहरने खाने एवं परिवहन की व्यवस्था जिला प्रशासन एवं लाईफ लाईन एक्सप्रेस प्रबंधन के द्वारा कराया जायेगा। लाईफ लाईन एक्सप्रेस पंजीयन एवं ऑपरेशन की जानकारी हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थाओं जैसे उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एवं सूरजपुर क्षेत्रवासीगण आयुष चिकित्सा अस्पताल सूरजपुर में ले सकते है। पूर्व में लाईफ लाईन एक्सप्रेस चिकित्सा शिविर विश्रामपुर रेलवे स्टेशन में होना प्रस्तावित था, परन्तु उसमें आंशिक परिवर्तन कर कमलपुर रेलवे स्टेशन में किया गया है।

लाईफ लाईन एक्सप्रेस में होने वाली स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार से संबंधित जानकारी अपने विकासखण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय, खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, शहरी क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यालय तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से भी समन्वय कर प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर 9820303974 जारी किया गया है।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button