देश विदेशराज्य

प्रधाममंत्री और मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

मृतक परिवार को PM ने 2 लाख और छग CM ने 4 लाख देने की घोषणा की 

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुई सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;“छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों: पीएम @narendramodi”

“बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी। घायल लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 

सीएम भुपेश बघेल ने भी बलौदाबाजार-भाटापारा सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि की घोषणा की

घायलों को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार-चार लाख रूपए तथा घायलों को एक लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे पर दुःख प्रकट करते हुए कहा है कि इस सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार की दुख की घड़ी में हम सब साथ हैं। इस सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button