देश विदेशराज्यसरगुजासुरजपुर

श्रमिक संगठन इंटक का राष्ट्रीय महाधिवेशन 22 से 24 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित

एसईसीएल इंटक नेता अधिवेशन में शरीक होकर कोयला मजदूरों की आवाज उठा रहे

श्रमिक संगठन इंटक का राष्ट्रीय महाधिवेशन 22 से 24 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित किया गया है।जिसने एसईसीएल इंटक नेता अधिवेशन में शरीक होकर कोयला मजदूरों की आवाज उठा रहे हैं।

नई दिल्ली। (न्यूज़ नेशन डेली)दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम मे कांग्रेस समर्थित श्रमिक संगठन इंटक का राष्ट्रीय महाअधिवेशन 22 फरवरी से 24 तक आयोजित किया गया है। इंटक के राष्ट्रीय महाअधिवेशन में देश भर के श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।प्रथम दिवस के अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह पुर्व राज्यपाल डॉक्टर करन सिंह,कांग्रेस के महामंत्री तारिक अनवर,इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी,आईएनफ के अध्यक्ष कुमार शिवमंगल सिंह(बैरमो विधायक)महामंत्री एस क्यूं जामा मंचासीन थे। देश के पांचों संगठन के पदाधिकारी गण एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अध्यक्ष महामंत्री सहित चीन,जापान व अन्य विदेशी संगठन के प्रतिनिधी भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने राष्ट्रीय इंटक के उज्जवल भविष्य के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने इंटक संगठन को मजदूरों के हित में काम करने और कांग्रेस पार्टी के मजबूती प्रदान करने की दिशा में सभी को काम करने की सलाह दी। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह,तारीक अनवर ने भी संबोधित करते हुवे इंटक संगठन के उज्जवल भविष्य कि कामना की।इस अवसर पर एसईसीएल के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह के साथ भटगांव क्षेत्र इंटक के रविन्द्र सिंह,राजेंद्र प्रताप सिंह देव,संजय सिंह,फिरोज खान गणेश राजवाड़े,अनील चौधरी अधिवेशन में उपस्थित हो कर कोयला मजदूरों की आवाज उठाएंगे।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button