
सुरजपुर।हज एवं उमरा कराने के नाम पर अंबिकापुर के एजेंट के द्वारा सूरजपुर जिले सहित संभाग के दर्जनों लोगों से ठगी करके भाग जाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर के सूरजपुर और सरगुजा जिले के मुस्लिमों में हड़कंप मचा हुआ है जहां वो ठगा महसूस कर रहे है वहीं उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हुईं हैं क्योंकि हर मुसलमान का सपना होता है की अपने जीवन में कम से कम एक बार हज कर लें या फिर कम से कम उमरा यात्रा कर लें।सूरजपुर के लोगों ने ठगी करने वाले टूर ट्रैवल्स एजेंट के विरुद्ध पुलिस मे मामला दर्ज कराया है। सुरजपुर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत किया है कि एक मुस्लिम व्यक्ति जो अंबिकापुर के जय स्तंभ चौक में इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल्स नामक एजेंसी का संचालन करता था।जिसके माध्यम से वो मुस्लिम समुदाय के लोगों को सऊदी अरब में उमरा और हज करने हेतू भेजने का काम करने का दावा करता था।इसके एवज में लोगों से मोटी रकम भी लेता था। सूरजपुर के मानपुर निवासी प्रार्थी गण फिरोज अहमद हाजरा बीवी जमीला खातून नसीम अहमद नुसरत परवीन सबीरन बीबी सकीना खातून शाहिदा खातून सलीम खान सलमा खान मोहम्मद ताजुद्दीन ने पुलिस अधीक्षक सुरजपुर को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि इस एजेंट ने उन सभी से संपर्क किया था और हज उमरा कराने का दावा करके उन् सभी से उमरा करने के नाम तो भारी पैसा ले लिया है और उन्हें उमरा भेजने के लिए दो-तीन बार समय देने के बाद भी नहीं भेजा तब उन्हें शक हुआ।अपने को ठगा हुवा महसूस होने पर इन लोगों ने उसे फोन लगाया तो वह अपना मोबाइल और ऑफिस बंद करके गायब गया। इन लोगों का असली पासपोर्ट भी लेकर के वो एजेंट गायब हो गया है।सभी प्राथी सूरजपुर पुलिस अधीक्षक से ट्रैवल एजेंट के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास मामले की जानकारी आ गई है और वो जांच पड़ताल कर रहे हैं।
समाजसेवी और पत्रकार अफरोज खान का कहना है कि विदेश में नौकरी दिलवाने का दावा करके ठगी करने के दर्जनों मामले सामने आते रहे हैं पर मुसलमानों के सबसे बड़े तीर्थ स्थल मक्का शरीफ और मदीना शरीफ के जियारत हज एवम उमरा के नाम पर सरगुजा संभाग में बड़ी ठगी पहली बार हुईं हैं। इस व्यक्ति ने लोगों की भावना और आस्था के साथ भी खिलवाड़ किया है। उस ठग को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।



