देश विदेशराज्य

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज राजभवन छत्तीसगढ़ से भावभीनी विदाई दी गई

रायपुर। (न्यूज नेशन डेली)राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज राजभवन छत्तीसगढ़ से भावभीनी विदाई दी गई। राज्यपाल के प्रस्थान से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं राज्यपाल ने सम्मान गारद का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का अभिवादन किया । तत्पश्चात् राज्यपाल सुश्री उइके मणिपुर राज्य के लिए रवाना हो गईं।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव  अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार  राजेश श्रीवास्तव एवं उपसचिव दीपक अग्रवाल समेत राजभवन छत्तीसगढ़ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्यपाल सुश्री उइके मणिपुर राज्य के लिए हुईं रवाना

राज्यपाल सुश्री उइके मणिपुर राज्य के लिए हुईं रवाना

राज्यपाल सुश्री उइके मणिपुर राज्य के लिए हुईं रवाना

ज्ञात हो कि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को राष्ट्रपति द्वारा मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गत दिवस राजभवन के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा राज्यपाल को भावभीनी विदाई दी गई थी। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्य के नाम संदेश भी दिया और प्रदेशवासियों का आभार जताया ।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता के हित में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button