खेलकूददेश विदेश

भारत की बेटियों ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से रौंदा

नई दिल्ली। भारत ने दीप्ति शर्मा (15/3) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत महिला टी20 विश्व कप 2023 के ग्रुप-बी मुकाबले में बुधवार को वेस्ट इंडीज को 118 रन पर रोक दिया। भारत को जीत हासिल करने के लिये 20 ओवर में 119 रन की दरकार है।

वेस्ट इंडीज के लिये स्टेफनी टेलर ने 40 गेंदों पर छह चौकों के साथ सर्वाधिक 42 रन बनाये, जबकि शमेन कैंप्बेल ने 36 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज ने कप्तान हेली मैथ्यूज़ (दो) का विकेट जल्दी गंवा दिया, हालांकि इसके बाद टेलर और कैंप्बेल की जोड़ी पारी को आगे बढ़ाती रही।

स्टेफनी और कैंप्बेल ने दूसरे विकेट के लिये 73 रन की साझेदारी की, हालांकि इस दौरान भारत ने विंडीज को रनगति नहीं बढ़ाने दी। पारी के अंतिम हिस्से की ओर बढ़ते हुए विंडीज नेे रनगति बढ़ाने का प्रयास किया, जिसके परिणाम में जल्दी विकेट गंवाने पड़े।

दीप्ति ने 14वें ओवर में कैंप्बेल और टेलर को आउट किया, जबकि अगले ही ओवर में शिनेल हेनरी रनआउट होकर पवेलियन लौट गयीं। तीन विकेट तेजी से गिरने के बाद हालांकि शिडीन नेशन और शबिका गजनबी ने पांचवें विकेट के लिये 35 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करके वेस्ट इंडीज को 118 रन तक पहुंचने में मदद की।

नेशन ने 18 गेंदों पर एक चौके के साथ नाबाद 21 रन बनाये, जबकि गजनबी ने 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन की पारी खेली। भारत की ओर से दीप्ति ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट लिये, जबकि रेणुका सिंह (चार ओवर, 22 रन) और पूजा वस्त्राकर (चार ओवर, 21 रन) को एक-एक सफलता हासिल हुई।

 

Devendra Kumar Singh

Editor In Chief Surguja Mobile No 9131424275

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button