जॉबराजनीतिराज्यरायपुरसरगुजासुरजपुर

जॉब कार्ड नंबर के साथ जनपद,तहसील,एसडीएम कार्यालय में रोजगार देने की मांग करें ग्रामीण, ग्रामीणों को सरकार से रोजगार दिलाने के लिए कांग्रेस नेता करें सहयोग — टीoएसo सिंहदेव

अपने जॉब कार्ड नंबर के साथ जनपद,तहसील,एसडीएम कार्यालय में रोजगार देने की मांग करें ग्रामीण। ग्रामीणों को सरकार से रोजगार दिलाने के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता करें सहयोग – टीoएसo सिंहदे

सूरजपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मनरेगा बचाओ संग्राम पद यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलका एवम भैयाथान कमेटी के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित किया गया। पद यात्रा  छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीo एसoसिंहदेव, पूर्व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, पूर्व सांसद व विधायक खेलसाय सिंह पूर्व भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े, जिला प्रभारी जेपी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े की अगुवाई मे सत्यनगर चौक मे एक जन सभा के साथ शुरू हुई। इस कार्यक्रम तथा पदयात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं,पुरुषों एवं कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में शिरकत किया। मनरेगा बचाओ संग्राम पद यात्रा सतनगर से मोहली, मोहली से भैयाथान तहसील कार्यालय तक लगभग 6 किलोमीटर तक चलते हुए गई। इस दौरान एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0 एस0 सिंह देव ने कहा कि- कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी की सोच को पूरा करने के लिए गरीबों के लिए उनके गांव में रोजगार देने के लिए मनरेगा कानून बनाया था जिसमें नागरिकों को गांवों मे रोजगार के अधिकार दिए गए थे। मकसद था गांव से गरीब लोगों का पलायन न हो तथा उन्हें अपने घर में ही रोजगार मिल सके। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ग्रामीण लोगों को रोज़गार से वंचित करने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम में संशोधन करके ग्रामीणों के मनरेगा में काम मांगने का अधिकार को सीमित करने का कार्य किया है। पहले काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता मिलने का प्रावधान था। कांग्रेस सरकार के समय मे 200 दिन रोजगार मिलता रहा है, पर अब इस महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी का नाम बदल कर जी राम जी कर दिया गया है, जिसमे ग्रामीणों को काम की गारंटी नहीं होगी और अब लोगों को 125 दिन का ही रोजगार देने का प्रावधान है। नए नियम के तहत केंद्र सरकार 60% देगी तथा 40% राज्य सरकार को देना होगा जबकि सबको मालूम है कि राज्य सरकार पहले से ही पैसे के अभाव में चल रही है।मान कर चलिए की अब गांव में रोजगार के कार्य नहीं के बराबर खुलेंगे और लोगों को पलायन का सामना करना पड़ेगा। जिसे जब चाहे तब बंद किया जा सकता है और ग्रामीण लोगों को रोज़गार के लिए दर -ब -दर भटकना होगा और बड़े उद्योगपति लोगों को मनमाने रेट पर काम के लिए रखेंगे। जिससे ग्रामीण जनता को पूर्ण लाभ नहीं मिल पाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अपने अपने क्षेत्र एवम अपने-अपने गांव मे मनरेगा का काम शुरू करने के लिए जॉब कार्ड नंबर के साथ हस्ताक्षर युक्त आवेदन जनपद कार्यालय,तहसील कार्यालय तथा एस डी एम कार्यालय में दें और दिनांक लिखकर पावती प्राप्त करें। अगर आपके गांव में 15 दिन के अंदर मनरेगा का कार्य शुरू नहीं हुआ तो सरकार को काम देने के लिए मजबूर करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,पूर्व अध्यक्ष भगवती राजवाड़े जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष इम्तियाज जफर, त्रिभुवन सिंह टेकाम, राजू सिंह, रामचंदर यादव, राजेंद्र सिंहदेव,जनपद अध्यक्ष श्रीमती पैकरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलका अध्यक्ष प्रदीप राजवाड़े,ओड़गी ब्लॉक अध्यक्ष लवकेश गुर्जर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीप्ति सवाई,प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग महामंत्री अफरोज खान,पिछड़ा वर्ग महामंत्री नवीन जायसवाल,शैलेश जैन, शांतनु सिंह,आशीष सिंह, नूर आलम,हुलास राजवाड़े,शिव बालक यादव, भावना सिंह,शाहरुख खान, अजय प्रताप सिंह, बजरंगी सिंह, योगेश यादव, सरफराज खान,कैलाश विश्वकर्मा,जनपद सदस्य राजू गुप्ता,बिक्की दुबे सहित भारी संख्या मे युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन एस यू आई, ब्लॉक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button