
नई दिल्ली। NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को आज अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। जिसकी घोषणा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया।
आईए जानते हैं महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन के बारे मे।
इनका पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (जन्म 20 अक्टूबर 1957) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो 31 जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के 24वें और वर्तमान राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल और मार्च 2024 से जुलाई 2024 के बीच तेलंगाना के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) और पुडुचेरी के उपराज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में भी कार्य किया। [ 8 ] [ 9 ] वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य थे और कोयंबटूर से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। [ 10 ] वह तमिलनाडु के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी थे ।



