
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के शासकीय सेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा,प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, केंद्रीय कर्मचारियों के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं लंबित एरियर्स का भुगतान, शासकीय सेवकों को 300 दिवस अर्जित अवकाश नगदीकरण, चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के हित में मोदी की गारंटी लागू करने सहित अन्य ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर
22अगस्त को होने वाली बड़ी आंदोलन को सफल बनाने प्रत्येक जिले में छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा द्वारा प्रांतीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है,ताकि प्रत्येक जिलों में जिला स्तरीय बड़ी बैठक लेकर आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने रणनीतिक निर्णय पर विचार विमर्श किया जा सके।तत सम्बन्ध में आज पर्यवेक्षक डॉ नृपेंद्र सिंह, विन्देश्वर रौतिया,सुनील कौशिक की अध्यक्षता एवं देवेंद्र साहू, विनोद यादव के आतिथ्य में जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में जिले के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से सम्बद्ध संगठन पदाधिकारियों, सदस्यों की उपस्थिति मे बैठक आयोजित हुई। आज के जिला स्तरीय बैठक के अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय पर्यंवेक्षक एवं जिला सूरजपुर फेडरेशन के प्रभारी डॉ नृपेंद्र सिंह जी द्वारा बैठक में उपस्थित कर्मचारी अधिकारियों को 22 अगस्त को होने वाली एक दिवसीय आंदोलन के लिए मानसिक रूप से तैयार होकर एकजुट रहने की बात कही गई। उक्ताशय की जानकारी देते हुए द्वय जिला संयोजक डॉ आर.एस. सिह ने बताया कि प्रांतीय इकाई द्वारा 22 अगस्त को एक दिवसीय आंदोलन की तैयारी को लेकर जिला टीम द्वारा जिले के समस्त ब्लॉकों का सघन दौरा कर बैठके ली गई है, मोदी की गारंटी पूरा न होने पर समस्त कर्मचारी अधिकारियों में गहरा आक्रोश है । 22 अगस्त को काम बंद कलम बंद का असर पूरे छत्तीसगढ़ के सभी कार्यालयों में दिखेगा। यदि जल्द ही मोदी की गारंटी लागू नहीं की गई तो प्रदेश के पूरे कर्मचारी अधिकारी अनिश्चितकालीन आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव इकबाल अंसारी व जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ प्रतिमा द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए प्रांतीय पर्यवेक्षकों को सूरजपुर की पावन धरा पर आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में राजपत्रित अधिकारी संघ, शिक्षक घटक से सर्व संघ,छ.ग.प्रदेश लिपिक संघ के ,स्वास्थ्य विभाग RHO संघ,नर्सिंग असोसिएशन,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ,पटवारी संघ,वाहन चालक संघ,लघु वेतन कर्मचारी संघ समेत सभी संगठनों ने भाग लिया।



