खबर हट केखेलकूदबच्चों का कोनाराज्यसुरजपुर

स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय बिश्रामपुर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

सुभाष चंद्र पाण्डेय और उनकी पत्नी ने समाज के लिए मृत्यु उपरांत शरीर दान करने की घोषणा किये।

सूरजपुर। विश्रामपुर स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत बिश्रामपुर अध्यक्ष श्रीमती निर्मला यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान, भूतपूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव श्रीमती श्यामा पांडेय, शाला विकास समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, पार्षद अमरेश सिंह, सूरज शेट्टी, श्रीमती मिथिलेश स्वर्णकार, ग्राम पंचायत सतपता की सरपंच श्रीमती सरिता सिंह एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सुभाष चंद्र पाण्डेय  उपस्थित थे।

आज के कार्यक्रम में संकुल के विभिन्न विद्यालयों से नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर और लड्डू खिलाकर उनका स्वागत किया गया,साथ ही पाठ्यपुस्तक एवं गणेश देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर संकुल प्रतिवेदन संकुल प्राचार्य श्रीमती सुचित्रा खलखो द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें शासन के विभिन्न योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया और विद्यालय कि गत वर्ष की उपलब्धियां की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को नगर पंचायत बिश्रामपुर के उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान ने बच्चों को विद्यालय प्रतिदिन आने के लिए प्रोत्साहित किया । श्रीमती श्यामा पाण्डेय द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए उत्साहित किया । युवा मोर्चा के साथी सूरज सेठी द्वारा बच्चों को अपने कर्म द्वारा अपना एवं परिवार का नाम रोशन करने की बात कही। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद का आस्वासन दिया।

इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक सुभाष चंद्र पाण्डेय द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को स्वरचित गीत सुनाया गया और उन्हें शिक्षा, संस्कार, अनुशासन पर ध्यान देने की बात कही और अपने जीवन के संस्मरण सुनाए गए। विद्यालय परिवार द्वारा सुभाष चंद्र पाण्डेय और उनकी पत्नी द्वारा समाज के लिए मृत्यु उपरांत शरीर दान करने की घोषणा के लिए उनका साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसकी अतिथियों द्वारा बहुत सराहना की गई।इसके पश्चात सभी अतिथियों द्वारा एक-एक पौधारोपण कर वृक्षारोपण के कार्यक्रम के महत्व को महत्व को स्थापित किया। आज के कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह (व्याख्याता ) के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संकुल विश्रामपुर की जन शिक्षक  पंकज सिंह द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में संकुल के समस्त विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे ।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्य विद्यालय बिश्रामपुर के सभी शिक्षक शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button