

सूरजपुर। 21 जून 2025 को पीएम श्री स्कूल शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव कॉलरी में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।योग दिवस को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए झमाझम बारिश के मौसम में भी हमारे नन्हे मुन्हें पीएम श्री के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम को संचालित कर रही पीएम श्री की हेड मास्टर श्रीमती कौशल्या मैडम ने सभी बच्चों को योग दिवस एवं योग के महत्व को बताते हुए योग अभ्यास कराया । और कई प्रकार के योग आसान एवं प्राणायाम कराया। साथ ही जुंबा डांस कराया जो बच्चों को अत्यधिक रुचिकर लगा और सभी ने मिलकर किया।सहायक शिक्षिका तनुजा एक्का के द्वारा बच्चों को सूर्य नमस्कार के पूरे 12 स्टेप को अच्छी तरीके से बताया गया।इसी बीच नगर पंचायत भटगांव की अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े , पूर्व पार्षद रघुवीर सिंह, कमलेश सिंह (बीजेपी जिला कार्य समिति सदस्य)आदि जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर हमारे कार्यक्रम को शोभान्वित किया। हमारे नन्हे मुन्हें बच्चों ने जनप्रतिनिधियों के सामने सुंदर योग स्टंट प्रदर्शन किया।जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के इस प्रदर्शन की सराहना की।परमेश्वरी राजवाड़े, कमलेश सिंह एवं रघुवीर सिंह के द्वारा हमारे बच्चों के लिए उद्बोधन एवं उत्साहवर्धन किया गया। कमलेश सिंह के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।अंत में योग के महत्व को एवं अपने दैनिक जीवन में इसको शामिल करने की बात कहकर हेड मास्टर श्रीमती कौशल्या सिंह जी के द्वारा बच्चों को चना गुड वितरित किया गया । इस प्रकार इस दिन को सफल बनाने के लिए हमारे जनप्रतिनिधियों, सहायिकाओं, एवं नायक भैया जी का संपूर्ण योगदान रहा।



