सुरजपुरजॉबबच्चों का कोनास्वास्थ

भटगांव में मेगा शिक्षक पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

भटगांव संकुल 1-2 अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों तथा पालको को सम्मानित किया गया।

भटगांव( सूरजपुर)। शासन के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 का पहला संकुल स्तरीय मेगा शिक्षक-पालक सम्मेलन शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत भटगांव की अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े मौजूद थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएमडीसी अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व पार्षद आशीष बाजपेई, पार्षद ओंकार सिंह, प्राचार्य पुष्पा खालको, पत्रकार अफरोज खान, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि और योग शिक्षक राम प्रताप राजवाड़े उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ी माता की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात, संकुल प्रतिवेदन संकुल प्राचार्य पी आर तोमर द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने संकुल में वर्ष भर संचालित गतिविधियों की जानकारी बैठक में रखी। इसके उपरांत, अलग-अलग विषयों जैसे परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, आय-जाति निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज, छात्रवृत्ति, पास्को एक्ट, और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे मुद्दों पर विस्तार से विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, बैठक में शासन द्वारा पूर्व निर्धारित 12 बिंदुओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर, संकुल स्तर पर कक्षा पांचवी, आठवीं और दसवीं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात, प्रत्येक विद्यालय में से एक सक्रिय पालक को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े ने कहा कि स्कूल और बच्चों के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी। शिक्षकों और पालकों की मांग पर, उन्होंने विद्यालय में जिम और शौचालय बनवाने की घोषणा की।

कार्यक्रम को अतिथियों अशोक सिंह, आशीष बाजपेई और अफरोज खान ने भी संबोधित किया, जिन्होंने पालकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की मांग की और बेहतर विद्यालय बनाने में अपना और पालकों के योगदान की बात कही। इस अवसर पर, छात्र-छात्राओं और कुछ पालकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती राजकुमारी मेहता ने किया और आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य पी आर तोमर ने किया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों के जी डी पांडेय, विजय गुप्ता, श्रीमती इंदुमती सोनवानी, श्रीमती बीना सिंह, सुमन साहू, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, संकुल स्त्रोत समन्वयक जितेंद्र सिंह, श्रीमती स्तुति सिंह, हरजीत कौर, श्रीमती सोना मती, आनंद प्रकाश गुप्ता, श्रीमती कौशल्या सिंह, श्रीमती संध्या पटनवार और श्रीमती नेहा सिन्हा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र संघ ने अपना योगदान दिया।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button