
अफरोज खान
रायपुर । बंगाल मे फिर से बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से रेप किया फिर जहर पिलाया। मामले की जानकारी मिलने पर गुस्साई भीड़ ने पीट पीट कर फिर आरोपी को मार डाला। बंगाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लेडी डॉक्टर से रेप केस के बाद अब पटाशपुर में एक महिला के साथ रेप करने और कीटनाशक खिलाकर जान से मार डालने का मामला सामने आया है।
पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाद, दक्षिण 24 परगना के जयनगर में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की घटना घटी। अब इस बार पूर्वी मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। आरोपी पोटाशपुर में एक महिला को उसके घर से उठाकर ले जाया गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर कीटनाशक देकर मार दिया गया। इसे लेकर जब बवाल मचा तो ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने जाकर उसे बचाया और एगरा अस्पताल ले गयी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की अस्पताल में मौत हो गई।अब पुलिस ने सामूहिक पिटाई के मामले में मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि शनिवार को आरोपी महिला को उठा लिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।इसके बाद मामले को रफा-दफा करने के लिए महिला के मुंह में जबरदस्ती कीटनाशक खिलाकर मार डाला। बाद में ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने महिला को गंभीर हालत में बचाया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पीड़िता की मौत हो गई है।



