सुरजपुरजॉबराजनीतिसरगुजा

विभिन्न श्रमिक हितेषी मांगो को लेकर श्रमिक संगठन बीएमएस ने महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।

सूरजपुर। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (बी.एम.एस ) के आह्वान पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ छत्तीसगढ़,बीएमएस भटगांव क्षेत्र में नियमित व ठेका कामगारों ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक भटगांव कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। सीएमपीएफ,ठेका व खान सुरक्षा में हो रही अनिमियतता के निमित्त एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

बी एम एस ने धरना प्रदर्शन कर आरोप लगाया की सीएमपीएफ में 727.67 करोड़ रूपये के घोटाले हुवे है। ठेका मजदूरों की बहुत समस्याएं है,खान सुरक्षा व स्थानीय मुद्दों को प्रमुख बिषय के रूप में समाहित किया गया।धरना पश्चात कोयला सचिव नई दिल्ली ,कोल इंडिया चेयरमैन,डीजीएमएस व आयुक्त सीएमपीएफ धसनबाद के नाम एक ज्ञापन महाप्रबंधक भटगांव क्षेत्र के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय/क्षेत्रीय पदाधिकारी संजय सिंह, कंपनी सुरक्षा समिति सदस्य एसईसीएल,श्रीमती अर्चना लामा, सुरजन प्रजापति,

दिलीप मंडल, जगन्नाथ शर्मा, कमल सक्सेना, प्रताप सिंह मरावी, अविनाश प्रधान, संधारी राजवाड़े,सालिग़ राम, विनीत देवांगन, विनोद प्रसाद समेत 139 कार्यकर्ताओं/ठेका मजदूरों की उपस्थित रही।

 

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button