BusinessFoodsTechदेश विदेशराज्यस्वास्थ

दवाईयों का मूल्य निर्धारण सरकार के द्वारा होनी चाहिए, जिससे लोगो को सस्ती दवाईयां उपलब्ध हो सके_ महापौर डॉ अजय तिर्की

छत्तीसगढ सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज यूनियन अम्बिकापुर के तत्वाधान में ड्रग कन्वेंशन संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉयज यूनियन, अम्बिकापुर इकाई द्वारा अपने राष्ट्रीय संगठन फेडरेशन ऑफ मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (एफएमआरएआई) के आह्वान पर दवाईयों से सम्बन्धित मुद्दों को लेकर ड्रग कन्वेंशन का आयोजन 03.09.2023 को हरिमंगलम शादी घर, बाबूपारा में किया गया।

 

अम्बिकापुर। ड्रग कन्वेंशन की अध्यक्षता सीजीएसपीईयू, अम्बिकापुर इकाई के अध्यक्ष कॉम. प्रवीण कुमार सिंह ने किया।अखिल भारतीय ड्रग कन्वेंशन, दिल्ली में पारित घोषणा पत्र को कॉम. प्रकाश नारायण सिंह, सह- महासचिव सीजीएसपीईयू के द्वारा कन्वेंशन के समक्ष रखा गया । जिसमे उन्होंने घोषणा पत्र में दवाईयों की गुणवत्ता की परख, जीवन रक्षक दवाईयों पर जीएसटी शून्य करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर जीडीपी का 5% बजट में आवंटन करने हेतु केंद्र सरकार से मांग रखा गया।

ड्रग कन्वेंशन के मुख्य अतिथि डॉ. अजय तिर्की, महापौर, नगर निगम, अम्बिकापुर थे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दवाईयों का मूल्य निर्धारण सरकार के द्वारा होनी चाहिए, जिससे आम जनता को सस्ती दवाईयों उपलब्ध हो सके।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, अम्बिकापुर के सचिव डॉ. योगेंद्र सिंह गहरवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी दवाईयों की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। जो दवाइयाँ जेनेरिक के नाम से बाजार में बिकती है उनका भी मूल्य निर्धारण होनी चाहिए।

जिला औषधि विक्रेता संघ, सरगुजा के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष श्री संजीव गोयल ने अपने संबोधन में सभी दवाईयों पर एक समान मूल्य निर्धारण करने हेतु, एफएमआरएआई, आईएमए व औषधि विक्रेता संघ को मिलकर कार्य करना होगा।

शहर के प्रतिष्ठित डॉ. अनिल प्रसाद ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा की इस ड्रग कन्वेंशन की मुद्दे आम जनता के बीच भी ले जानी चाहिए।

सभा के अंत में एफएमआरएआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉम. नवीन गुप्ता के द्वारा अपने संबोधन में कहा की यूनिफार्म कोड ऑन फार्मास्युटिकल्स मार्केटिंग प्रैक्टिस (यूसीपीएमपी कोड) को लागू करने के साथ ही हाथी कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार ही दवाइयों पर पुनः मूल्य नियंत्रण करवाना चाहिए।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पेंशनर्स कल्याण संघ से अनंत सिंह, शहडोल डिवीज़न इन्शुरन्स एम्प्लाइज यूनियन से राजेन्द्र सिन्हा, विवेकानंद पाण्डेय, कमल किशोर राम, नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम एम्प्लाइज से त्रिभुवन दुबे, रेल्वे मेन्स काँग्रेस से किरण सिन्हा, सीजीएसपीईयू के रामजी तिवारी, अजय कुमार विवेक, मनोज द्विवेदी, अनुराग त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अनंत सिंह, पंकज सिंह, शेखर ज्योति, कयामुद्दीन अंसारी, संजय सिंह, राजीव रंजन, सुभाष पाल, मानिल गुप्ता, राकेश दुबे, चन्द्रहास शर्मा, अजय गुप्ता, मंजीत सिंह, दीपक, चक्रधर त्रिपाठी, धनंजय कुमार, चंद्रभान चौहान, शिशिर वासकर, रूपेश मिश्रा, संतोष महाराणा, अजेंद्र पाल, विमलेश शर्मा, रामाधार सहित बड़ी संख्या में मेडिकल व सेल्स रिप्रेसेंटेटीव उपस्थित रहे। कार्यकम के अन्त में आभार प्रदर्शन ज़िला सचिव रघुनाथ प्रधान ने किया।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button