
रायपुर। इंडियन एयरलाइंस में कार्यरत रायपुर की एयर होस्टेस की मुंबई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतका का नाम 23 वर्षीय रुपल ओगरे बताया जा रहा है। वह रायपुर के राजेंद्र नगर की रहने वाली थी। मुंबई अंधेरी के एनजी काम्प्लेक्स के फ्लैट में एयर होस्टेस की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। प्राथमिक जांच के अनुसार एयर होस्टेस की गला काटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।



