राजनीतिराज्यसरगुजासुरजपुरस्वास्थ

बड़ी खबर।। नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष बीजू दासन की उपचार के दौरान मृत्यु ,क्षेत्र मे शोक की लहर।

अपनी कार्य शैली और विनम्रता की वजह से बहुत लोकप्रिय थे बीजू दासन 

सूरजपुर। नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष बीजू दासन की गंभीर बीमारी बाद उपचार के दौरान नागपुर महाराष्ट्र मे आज मृत्यु हो गईं। ज्ञात हो की पिछले पखवाड़ा नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष बीजू दासन अपने साथियो के साथ दर्शन करने हेतु तिरुपति बालाजी गए थे।दर्शन पश्चात ज़ब वो ट्रेन से वापस आ रहे थे तो इस दौरान ट्रेन के खाने से या अन्य किसी खाने से उन्हें फूड प्वाइजन हो गया,वो पहले से लगभग 15 वर्षो से शुगर की बीमारी से ग्रसित भी थे जिससे उनकी स्थिति बहुत गंभीर हो गई।

उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उपचार हेतु नागपुर महाराष्ट्र में उतार करके निजी अस्पताल हॉस्पिटल ट्रिनीटी में एडमिट कराया गया। जहाँ उपचार के दौरान ही उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई तथा उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाना पड़ा तथा पेसमेकर भी लगाना पड़ा। मल्टी ऑर्गन फैलियर की वजह से आज बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे नगर पंचायत जरही अध्यक्ष बीजू दासन की मौत हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दर्शन की मौत की सूचना से पूरे सूरजपुर जिले के कांग्रेसियों में तथा राजनीतिक हलकों में शोक की लहर फैल गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन दूसरी बार नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष बने थे। उनकी पत्नी निशा बीजू भी वार्ड नंबर 9 की पार्षद है। उनकी दो पुत्रीयां है एक विदेश मे तथा एक इंडिया मे ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही है।

अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अफरोज खान ने बताया कि बीजू दासन बहुत ही लोकप्रिय नगर पंचायत अध्यक्ष थे। उनकी कार्य शैली तथा लोकप्रियता का लोहा उनके विरोधी भी मानते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर पंचायत जरही को बहुत सुंदर ढंग सजाया एवं संवारा था। पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी मे उनके परिवार के साथ खड़ा है।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button